UP: भाई-भतीजों को लड़ने से रोका तो ईंट से कुचलकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल, अमृत विचार। होली की रात शराब के नशे में झगड़ रहे भाई-भतीजों को रोकना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। भाई व भतीजों ने मिलकर ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी। रात करीब दो बजे पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर की है। मंगलवार रात धर्मपाल यादव (50) पुत्र छोटेलाल का छोटा भाई रामचरन अपने बेटों सुनील, देवेंद्र और प्रमोद के साथ शराब पीकर घर में झगड़ रहा था। शोर-शराबा सुनकर धर्मपाल घर से बाहर आए और हंगामा न करने को कहा। विवाद हुआ तो आरोपी मारपीट करते हुए धर्मपाल को घर के अंदर खींच ले गए। 

धर्मपाल को बचाने पहुंचे उसके बेटे संजय के साथ भी मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। आरोपियों ने धर्मपाल पर ईंट से हमला कर हत्या धर्मपाल की कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार