वृंदावन योजनाः लखनऊ की ट्रैफिक समस्या का काम होगा तमाम... 265 करोड़ की लागत से बनेगा बस टर्मिनल, टेंडर जारी
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ वृंदावन योजना के सेक्टर-9 स्थित पी-4 पार्किंग में सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल निर्माण कार्य संबन्धी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी क्रम में वृंदावन योजना में बनने वाला सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टर्मिनल निर्माण के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर फार्म भरने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार करीब सात एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में प्रस्तावित दो मंजिला टर्मिनल का निर्माण तीन साल में पूरा करना होगा। इसके लिए 265 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस टर्मिनल से 200 से ज्यादा बसों का संचालन लखनऊ के हर हिस्सों में होगा। नगरीय परिवहन निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार ने बीते वर्ष 380 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।
