''जौनपुर की इमरती के साथ आपकी नमकीन भी खानी पड़ेगी...'' मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया वाराणसी मंडल की 600 महिला उद्यमियों से संवाद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जनपदों की 600 से अधिक महिलाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। जौनपुर की दुर्गा मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं के तहत एफपीओ बनाकर किसानों की मदद की है। वह ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में भी कार्य कर रही हैं और उद्योग विभाग से ऋण लेकर नमकीन बनाने की फैक्ट्री स्थापित की है, जिससे अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब जौनपुर की इमरती के साथ आपकी नमकीन भी खानी पड़ेगी।

वाराणसी की सीता देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। शुरुआत में लोगों के ताने सुनने पड़े, डर भी लगा, लेकिन अब वह आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्र की करीब 250 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। दौली की सोनी कुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे फूलों की खेती करती हैं और महिला समूहों के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने जैसे कार्यों के माध्यम से आय बढ़ाने के सुझाव दिए।

गाजीपुर की प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं और सरकार की कई योजनाओं से लाभान्वित हैं। उन्हें विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना और राशन कार्ड का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली और उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया। चं

बच्चियों से आत्मीय संवाद, सभागार गूंजा तालियों से

कार्यक्रम का भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी नन्ही शानवी गुप्ता को गोद में उठाकर उसे टेडी बियर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से व्यक्तिगत बातचीत की और पूछा कि वे आगे क्या बनना चाहती हैं। पूरे सभागार में तालियों की गूंज के बीच लोगों ने कहा—बेटियां सुरक्षित हाथों में हैं।

सुरक्षा पर सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां बिना डर के स्कूल-कॉलेज जा रही हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि यदि कोई शोहदा बेटियों की सुरक्षा में बाधा बनेगा तो “अगले चौराहे पर उसका टिकट काटने के लिए यमदूत तैयार बैठे हैं।” इस बयान पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

संबंधित समाचार