UP Board Result: कानपुर में दिशा पाण्डेय ने 10वीं और अमित साहू ने 12वीं में किया जिला टॉप
दिशा ने हासिल किए 96. 83 फीसदी अंक, अमित ने 96. 20 फीसदी अंक हासिल किए
कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल गुरुवार को घोषित किया गया। इस परीक्षाफल में इस बार जिले की टॉप 10 सूची में हाईस्कूल में 25 मेधावियों ने अपना स्थान पक्का किया। इसी तरह यदि इंटरमीडिएट की बात की जाए तो इसमें टॉप 10 मेधावियों में 15 परीक्षार्थी बेहतर अंक लाने के बाद अपना स्थान बना पाए। जिले के टॉपर की सूची में हाई स्कूल में बालिका ने सभी को पीछे छोड़ा। उधर इंटर में बालक ने अपना स्थान पक्का किया।
जिले की टॉपर सूची में इस बार हाई स्कूल की दिशा पाण्डेय ने 600 अंकों में से 581 अंक लाकर 96.83 फीसदी अंक हासिल किए। पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुर नौबस्ता की मेधावी छात्रा दिशा पाण्डेय ने अपनी सफलता का मूलमंत्र निरंतरता और अनुशान को बताया। इसी तरह इंटर में पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुर नौबस्ता के छात्र अमित साहू ने 500 में 481 अंक हासिल किए। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए। अमित ने प्रदेश में अपना 7वां स्थान हासिल किया है।
उधर इंटर में जिले में गुरुप्रसाद गयापुसाद इंटर कॉलेज नौरंगा के मेधावी अंजुल ने 95.20 फीसदी अंक हासिल करने के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर आरएस एजुकेशन सेंटर बर्रा के छात्र अर्जुन दीक्षित ने 94.80 फीसदी अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर एबीएस इंटर कॉलेज धमना बुजुर्ग के मेधावी अर्पित कुशवाहा ने 94.60 फीसदी अंक हासिल किए।
जिले में पांचवे स्थान पर महर्षि डीबीएल इंटर कॉलेज उमरी के मेधावी रजत यादव रहे। उन्होंने 94.40 फीसदी अक हासिल किए। छठवें स्थान पर पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुर नौबस्ता के छात्र हरिओम द्विवेदी ने 93.60 फीसदी अंक हासिल किए। शहर के इंटरमीडिएट के अन्य मेधावियों की बात की जाए तो 7वीं,8वीं व 9वीं रैंक को मेधावियों को संयुक्त रूप से साझा करनी पड़ी।
7वें पायदान पर ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज जवाहर नगर की छात्रा जान्हीं रही जिन्होंने 93.40 फीसदी अंक हासिल किए। इसी स्थान पर पारितोष इंटर कॉलेज की छात्रा श्रृष्टि बाजपेई व एबीएस इंटर कॉलेज के छात्र अयुष सचान संयुक्त् रूप से टॉपर बने। 8वें स्थान पर महर्षि डीबीएल इंटर कॉलेज के छात्र राज कुशवाहा ने 93.20 फीसदी व पारितोष इंटर कॉलेज के छात्र शिखर मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्थान साझा किया।
10वीं में 10 स्थान पर बालिकाएं
शहर में हाई स्कूल की टॉप 10 की लिस्ट में इस बार 25 मेधावियों ने अपना स्थान पक्का किया है। टॉपर 10 लिस्ट में 25 में से 10 स्थान पर बालिकाआं ने कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट में छात्रा दिशा पाण्डेय ने पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह हाई स्कूल की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पारितोष इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग मिश्रा ने 96.67 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर पटेल इंटर कॉलेज के ही छात्र राज चौधरी ने अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने 96.33 फीसदी अंक के साथ ही पारितोष इंटर कॉलेज के छात्र अशिकेत सोनकर व आलोक शाक्य के साथ स्थान साझा किया।
मेधावियों की टॉप 10 सूची में अंजली सोनकर 96.17, रिया चौरसिया ने 95.50 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट में अन्य मेधावियों के साथ सूची में अपना स्थान चौथे व छठवें स्थान पर साझा किया। इसी तरह एक अन्य छात्राओं में दिव्या यादव ने 95.33 फीसदी के साथ सातवां व प्रिया पाल ने 9517 फीसदी अंक के साथ 8वां व दिव्यांशी सिंह ने 95 फीसदी अंक के साथ ही 9वां स्थान हासिल किया। दसवें स्थान पर वेदिका देवी, वंशिका निगम,अंजली गुप्ता व साक्षी पाल ने 94.83 फीसदी अंको के साथ अपना स्थान दसवीं रैंक पर कायम किया।
