लखनऊ पहुंची अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिंदे, महिलाओं से मिलकर शेयर किये कुछ खास पल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकप्रिय टीवी शो भाभीजी घर पर हैं-2 में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने एंड टीवी की खास पहल सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को खास बनाया। महिला दिवस के अवसर पर एंड टीवी ने लुलु माल में एक खास मंच तैयार किया।

इस अभियान के तहत एक खास एंड टीवी मिरर इंस्टॉलेशन तैयार किया गया, जिस पर वूमेन एंड क्रियेटर, वूमेन एंड एचिवर, वूमेन एंड ड्रिमर और वूमेन एंड विलिवर जैसे प्रेरक संदेश लिखे थे। यहां ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई।

प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें एंड टीवी को टैग करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनकर खुद को पहचानने और अपनी आवाज़ को सामने लाने का संदेश दिया।

इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस खास अनुभव को यादगार बनाने का मौका भी मिला।

इस पहल के बारे में शिल्पा शिंदे ने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है।

ये भी पढ़ें :
Madhubala Biopic : संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी कियारा, मधुबाला की बॉयोपिक के लिए अफवाहों का बाजार गर्म 

 

संबंधित समाचार