IPL 2026: 28 मार्च से होगी Indian Premier League का धमाकेदार आगाज, इन जगाहों पर खेले जाएंगे मैच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सत्र अब दो दिन देरी 28 मार्च से शुरू कर 31 मई तक चलेगा। दिसंबर 2025 में आईपीएल की ओर से सभी फ्रेंचाइजी को बताया था कि 2026 एडिशन 26 मार्च से शुरू होगा। हालांकि, अब शुरू होने की तारीख बदलकर 28 मार्च कर दी गई है और ग्रैंड फिनाले 31 मई को होगा।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते 2026 सीजन के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए बैठक कर सकती है। खबर है कि यह देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से जुड़ी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के होम ग्राउंड कोलकाता और चेन्नई पर असर पड़ेगा, जबकि असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का दूसरा वेन्यू है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) खेलेगी।

संबंधित समाचार