इंटरनेशनल कमबैक करेगें दर्शील सफारी, नई क्रॉस-बॉर्डर फिल्म में एंट्री, जानें पूरी डिटेल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेता दर्शील सफारी ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल क्रॉस-बॉर्डर फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। इस फिल्म में मोहित रैना और नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री प्रिया मणि भी की अहम भूमिका है।

इस अभी तक बिना टाइटल वाली फिल्म को मुंबई की एज़्योर एंटरटेनमेंट (बदला, केसरी, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों के निर्माता) और अमेरिका की रेड बाइसन प्रोडक्शन्स मिलकर ग्लोबल को-प्रोडक्शन के रूप में बना रहे हैं। फिल्म की कहानी पहचान, जज़्बे और इंसानी रिश्तों की उन डोरियों को तलाशती है जो सरहदों से भी आगे जाती हैं। 

फ़िल्म तारे ज़मीन पर से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले दर्शील सफारी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर वापसी कर रहे हैं। इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों के मुताबिक उनका किरदार उनके करियर का एक नया मोड़ साबित हो सकता है। भावनात्मक रूप से जटिल और कहानी के केंद्र में बेहद अहम। यह फिल्म पहली बार मोहित रैना और प्रिया मणि को एक साथ स्क्रीन पर लाएगी। दोनों कलाकार अपने दमदार अभिनय और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। 

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दर्शील का किरदार भारतीय और इंटरनेशनल दुनिया के बीच एक भावनात्मक पुल की तरह काम करेगा, जो कहानी की नैतिक और मनोवैज्ञानिक धुरी को थामे रखेगा। इस फिल्म को एक प्रीमियम इंटरनेशनल रिलीज़ के तौर पर पेश करने की योजना है, जिसके लिए ग्लोबल स्ट्रीमिंग डिस्ट्रीब्यूशन पर काम चल रहा है। कई देशों में शूट होने वाली यह फिल्म भव्य सिनेमाई पैमाने को इंसानी भावनाओं से भरे निजी ड्रामा के साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।एक ऐसा अंदाज़ जो आजकल दुनिया भर के दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

फिल्म से जुड़ने पर दर्शील सफारी ने कहा,"इस कहानी ने मुझे भीतर तक छू लिया। यह हिम्मत, संवेदनशीलता और उन फैसलों की बात करती है जो तय करते हैं कि हम आखिर बनते क्या हैं। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो सरहदों से आगे जाकर इंसानी भावनाओं को छूती है।"

इस फिल्म को हर्ष महादेश्वर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट एडवांस प्री-प्रोडक्शन में है और इसकी मुख्य शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होने की योजना है। भारत और अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय टीम इस फिल्म पर काम कर रही है, जिसमें बड़े पैमाने का प्रोडक्शन और ग्लोबल रिलीज़ रणनीति पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :
Alpha Release Date: बड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है आलिया, YRF ने रिलीज़ डेट का किया ऐलान

 

संबंधित समाचार