100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया कच्चा तेल, ट्रंप के युद्ध समाप्त होने के बयान के बाद आई गिरावट  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होने के बयान के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट रही और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।

कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 4.1 प्रतिशत टूटकर 94.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी वेस्ट टेक्सस क्रूड 4.89 प्रतिशत उतरकर 90.3 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। 

इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी देखी गयी थी और एक समय यह 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को एक संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान पर किये गये हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

ईरान पर हमले और उसकी जवाबी प्रतिक्रिया के कारण पश्चिमी एशिया में इन दोनों गंभीर भू राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति और उत्पादन दोनों बाधित हुए हैं।

ये भी पढ़ें :
Stock Market Today: शेयर बाजार का कमबैक, सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: कब्रिस्तान में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल हुआ तो पांच पर FIR
ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस बचाने के लिए सरकार ने ESMA का लिया सहारा,  प्राथमिक सेक्टर्स के उपभोक्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
संसद सत्र में मुद्दों को लेकर सपा ने जताई चिंता: अखिलेश यादव बोले, युद्धकालीन हालात से संकट में बदलीं देश की प्राथमिकताएं
जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के ‘ब्रांड एंबेसडर’ .... सीएम योगी ने की बैठक, सांसदों-विधायकों और मंडलायुक्त-डीएम को दिए दिशा निर्देश 
ध्यान करने से तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल होता है कम, लखनऊ विश्वविद्यालय में साप्ताहिक योग शिविर का हो रहा आयोजन