संसद सत्र में मुद्दों को लेकर सपा ने जताई चिंता: अखिलेश यादव बोले, युद्धकालीन हालात से संकट में बदलीं देश की प्राथमिकताएं
लखनऊ, अमृत विचार : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान युद्धकालीन परिस्थितियों में देश की प्राथमिकताओं में बदलाव आवश्यक है। भाजपा सरकार ने देश की विदेश नीति गिरवी रख दी है। जब हमारी विदेश नीति विदेश के लोग तय कर रहे है, जबकि देश के सामने गंभीर चुनौतियां है। उन्होंने बताया कि संसद सत्र में चर्चा के दौरान संकट और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
सपा प्रमुख ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा, विदेश नीति पर भारत का स्वाभिमान, तेल जैसी आपूर्ति जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही युद्ध के कारण देश लौट न पाने वाले पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी भी अहम है। कहा, विदेशी दबाव, आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना है।
सपा मनाएगी कांशीराम का 92 वां जन्मदिवस
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर 15 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस” मनाया जाएगा। पार्टी ने बताया कि कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर शासन में भागीदारी दिलाने के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर बहुजन समाज को मजबूत करने का अभियान तेज किया था। कार्यक्रमों में दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों की एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
लायन सफारी में शेरनी ने जन्मे चार शावक
सपा के राष्ट्रीय अध्यख अखिलेश यादव ने इटावा लायन सफ़ारी में एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि शेरनी नीरजा ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले उसके पहले प्रसव में 2 और दूसरी बार 3 शावक पैदा हुए थे, जिससे अब सफ़ारी में कुल 9 शावक सुरक्षित रूप से पल रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति के चक्र में हर प्राणी का महत्व है, इसलिए सकारात्मक पहल और संवेदनशील सोच के साथ प्रकृति संरक्षण पर निरंतर कार्य करना आवश्यक है। इस सफलता को लायन सफ़ारी की बड़ी सोच और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।
