UPSRTC:परिवहन मंत्री ने की निगम मुख्यालय में की समीक्षा बैठक, 6500 से अधिक ड्राइवर और कंडक्‍टरों की होगी भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत से 3060 चालकों एवं 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती की कार्यवाही शुरू है। चालकों परिचालकों की भर्ती से बसों के संचालन में और सुधार होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि संचालन में सुधार लाया जाए। जिन क्षेत्रों में बसों के संचालन में एवं आय में कमी की शिकायत पायी जाएगी, उस क्षेत्र के आरएम/एआरएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि बजट को शत-प्रतिशत खर्च करें। बसों की खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए। बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे प्रदेश की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार