कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा के कुबरी गंगा घाट में आज अद्भुत गंगास्नान का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार स्नान मनुष्यों का नहीं, गर्दभों की वजह से चर्चा में है। दूरस्थ भागों से गर्दभ कड़ा धाम आए और गंगा में डुबकी लगाया तथा सजकर रंग-बिरंगे गंदर्भ मालिकों के हाथों बिकने के लिए मेला में चले गए। मेला में व्यापारियों के हाथ बिक गए और फिर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए। 

देश की 51 शक्तिपीठों में शामिल शीतला देवीधाम कड़ा में अनादिकाल से आयोजित होने वाला गर्दभ मेला बुधवार 11 मार्च को संपन्न हो गया। यह ऐतिहासिक गर्दभ मेला शीतला देवी मंदिर के पास तीन किलोमीटर परिधि में लगता है। मेला की धार्मिक महत्व के संबंध में बताया जाता है कि शीतला देवी का उद्भव चैत्र कृष्ण की सप्तमी को हुआ था। इसके साथ ही गधा मां शीतला देवी की सवारी है। 

इसलिए प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को कड़ा धाम में विशाल गधा मेला आयोजित होता है। इस मेले में धोबी समुदाय के अलावा व्यापारी दूर-दूर से अपने गधा, खच्चर देसी घोड़ा घोड़ी लेकर क्रय विक्रय के लिए आते हैं। पुरानी मान्यता है कि इस मेले से खरीदें गए गधा, खच्चर और जानवर बहुत ही फली भूत होते हैं। 

मेले में कौशांबी के अलावा चित्रकूट बांदा फतेहपुर प्रयागराज कानपुर प्रतापगढ़ उन्नाव रायबरेली आदि जिलों से लोग खरीद फरोख्त के लिए आते हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर ,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से व्यापारी यहां गधा और खच्चर की खरीदारी के लिए आते हैं। जम्मू कश्मीर के व्यापारी यहां के खच्चर को बहुत पसंद करते है। उनका कहना है कि वैष्णो देवी यात्रा के लिए यात्रियों की सवारी के लिए बहुत ही मुफीद हैं। 

यहां एक पुरानी मान्यता के तहत सपेरा ,कलंदर, धोबी समुदायके लोग जानवरों की खरीद फरोख्त के अलावा अपने पुत्र पुत्रियों का विवाह यह अपने समुदाय के लोगों केसाथ बैठकर निश्चित करते हैं। इनका मानना है कि शीतला धाम कड़ा मेला में निश्चित किए विवाह, दंपति के जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं। 

ये भी पढ़ें :
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी 

 

 

संबंधित समाचार