लखनऊ : ग्रीन कॉरिडोर मार्ग के उद्घाटन के चलते लागू रहेगा डायवर्जन, यहां से न जाएं
अमृत विचार, लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर 2 बजे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि इसके चलते दोपहर 1 बजे से यातायात डायवर्जन कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर शहरवासी ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
यहां से न जाएं
- आईटी चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर/नदवा बंधा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन डालीगंज, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर/नदवा बंधा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेंगे।
- सुशीला देवी स्मृतिका तिराहा से नदवा बंधा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन पेपरमिल तिराहा, निशातगंज या संकल्प वाटिका तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा होकर जा सकेंगे।
- हनुमान सेतु मंदिर/नदवा बंधा चौराहा से सुशीला देवी स्मृतिका तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
- आरआर बंधा चौराहा से समतामूलक चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन फन माॅल होते हुए जा सकेंगे।
- समतामूलक चौराहा से आरआर बंधा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन आरबीआई कटिंग, डिगडिगा चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा या 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल चौराहा/ग्रीन कॉरिडोर ढाल (डालीगंज साइड) से ग्रीन काॅरिडोर मार्ग पर वाहन नहीं जाएंगे। वाहन डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा या सीडीआरआई तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : समाज में नकली संतों का होगा अंत... स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव
