UPSC Result : कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, शामली में उत्साह का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर पूरे जनपद में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी है। इस उपलब्धि से शामली जिले में उत्साह का माहौल है, और लोग इसे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक मान रहे हैं।

आस्था जैन यूपी के शामली जिले के कांधला की रहने वाली हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता शामली में परचून (किराना) की शॉप चलाते हैं। बेटी की यह सफलता अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

आस्था ने पहले भी UPSC में सफलता हासिल की थी, जहां उन्होंने 131वीं रैंक प्राप्त कर IPS बनी थीं, और अब इस बार 9वीं रैंक के साथ IAS बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ा लिया है। वर्तमान में वे हैदराबाद में IPS ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर शामली जिले में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोग, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और परिवारजन उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आस्था जैन ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि शामली और उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। शामली जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने भी आस्था को बधाई दी है और कहा है कि ऐसी सफलताएं राज्य की बेटियों की क्षमता को दर्शाती हैं।

संबंधित समाचार