आगरा में हुनर का महाकुंभ: ‘इंडिया स्किल्स 2025-26’ नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता शुरू... ताजनगरी बनी अब स्किल्स का नया केंद्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : ताजनगरी आगरा में ‘इंडिया स्किल्स 2025-26’ नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के पांच राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक प्रतिभागी 41 विभिन्न ट्रेडों में अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘इंडिया स्किल्स’ जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचने का अवसर देती हैं। उप्र. कौशल विकास मिशन की ओर से चयनित 30 प्रतिभागी भी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ये प्रतिभागी 15 विभिन्न स्किल्स में अपना हुनर दिखा रहे हैं, जिनमें ब्यूटी थेरेपी, प्लंबिंग एंड हीटिंग, हेयर ड्रेसिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, ब्रिकलेइंग और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 14 मार्च को होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को ‘वर्ल्ड स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026’ के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार