Bareilly: गैस के लिए खाकी भी कतारों में, पुलिस लाइन की गैस एजेंसी पर मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गैस के लिए जहां आम-जन लाइनों में लगा दिखाई दे रहा है तो वहीं, कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिस के जवान भी पीछे नहीं हैं। पुलिस कर्मी भी सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को खाकी भी कतारों में दिखी। सुबह से ही पुलिसकर्मी लंबी लाइनों में खड़े रहे।

पुलिस कर्मियों का कहना है कि वे सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए थे। सुबह 12 बजे तक गैस वितरण हुआ, इसके बाद अचानक काम रोक दिया गया। शाम चार बजे दोबारा वितरण शुरू हुआ, जिससे एजेंसी पर दबाव और बढ़ गया। कुलदीप सिंह सुबह से खड़े हैं, अभी तक नंबर नहीं आया। 

शुभम का कहना है कि एजेंसी वाले कह रहे हैं कि गाड़ी आई है, लेकिन सिर्फ 50 लोगों को ही टोकन देंगे। आरपीएफ के जवान रामगोपाल राणा ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं। पहले बताया गया कि स्टॉक खत्म है, फिर कहा गया कि शाम को मिलेगा। ड्यूटी का समय हो रहा है, लेकिन मजबूरी है कि बिना सिलेंडर लिए जा नहीं सकते।

संबंधित समाचार