अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल का दीदार होगा बिलकुल मुफ्त, आगरा किला समेत अन्य स्मारकों में नहीं लगेगा टिकट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरातत्व विभाग ने पर्यटकों को विशेष तोहफा दिया है। रविवार को ताजमहल सहित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। अधिकारियों के अनुसार देशी और विदेशी पर्यटक रविवार को ताजमहल में बिना प्रवेश शुल्क के जा सकेंगे। हालांकि मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए निर्धारित टिकट लेना होगा। 

ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा स्मारक और आगरा किला सहित एएसआई के सभी संरक्षित स्मारकों में भी प्रवेश मुफ्त रहेगा। ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश सूर्योदय से लगभग 30 मिनट पहले शुरू हो जाता है और सूर्यास्त से करीब 30 मिनट पहले पर्यटकों को बाहर निकलना होता है।

महिला दिवस के अवसर पर प्रवेश निःशुल्क होने के कारण रविवार को ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें :

संबंधित समाचार