Bareilly: नाबालिग के जिस्म का होटल में होता था सौदा, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। एक होटल में 15 साल की किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी बहाना बनाकर होटल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी आपबीती सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नेपाल की रहने वाली युवती है।
बारादरी थाने में शुक्रवार की देर रात एक किशोरी डरी हुई पहुंची। उसने थाने में जाकर बताया कि वह जनपद वाराणसी के चौबेपुर इलाके रहने वाली है। परिजनों की डांट के बाद उसने जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में घर छोड़ दिया था। किशोरी ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उसे रिया नाम की एक महिला मिली। आरोप है कि रिया ने कुछ दिन उसे अपने पास रखा। फिर उसे बरेली लाई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व दोस्त विनोद ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा। किशोरी ने बताया कि महिला ने अपने गैंग के साथ मिलकर उसे देह व्यापार में झोंक दिया। बारादरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिया, बबली, विनोद, खलील खान, दुर्गावती, जसलीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर नेपाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। किशोरी के परिजनों ने चौबेपुर थाने में उसकी गुमशुदी दर्ज कराई थी। बारादरी पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
गैंग की मुखिया है बबली, ग्राहकों से बात करके सौदा करती थी तय
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होने बताया कि उनका एक गैंग बना हुआ है। जो होटल और रेस्टोरेंट में घंटो के हिसाब से लड़किया उपलब्ध कराते है। गैंग की मुखिया बबली है। जो ग्राहकों से बात करके सौदा तय करती थी। जबकि लड़कियों को स्कूटी से लाने ले जाने का काम विनोद, खलील खान, जसलीन और दुर्गावती का होता था। जो लड़की के आसपास मौजूद रहते थे। बरामद किशोरी को भी बनारस की रहने वाली एक महिला से खरीदा गया था। आरोपियों ने बताय कि किशोरी को देह व्यापार में उतारने के बाद कमाई अच्छी हो रही थी।
इन होटलों में चलता था गोरखधंध, पुलिस कसेगी शिकंजा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक किशोरी को इज्जतनगर के मामा भांजा रेस्टारेंट, बजरंग ढाबा स्थित ग्रीन एप्पल, सेटेलाइट का लिटिल क्राउन होटल, मूडी मून में ग्राहकों को किशोरी को सौंपते थे। कमाई का कुछ हिस्सा होटल संचालकों को भी रहता था। पुलिस ने कई होटल मालिक और मैनेजरों को भी मुकदमे में शामिल करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।
बालिग दिखाने के लिए आधार कार्ड में बदलवाई थी उम्र
आरोपियों ने किशोरी के आधार कार्ड में जन्मतिथि 2011 थी, जिससे वह नाबलिग होने से उसे देह व्यापार नहीं करा पा रहे थे। उसके बाद गैंग की सरगाना बबली ने सुरेश शर्मा नगर चौराहा स्थित विनय कुमार जन सेवा केंद्र से आधार कार्ड में जन्मतिथि 2011 की जगह पर बालिग दिखाने के लिए 2007 कराई थी। उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में किशोरी की उम्र 15 साल ही है।
गैंग में बिजनौर से लेकर नेपाल तक के आरोपी
बारादरी पुलिस ने इस मामले में कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी निवासी बबली, फरीदपुर के कुईया खेड़ा निवासी विनोद यादव, बिजनौर निवासी जसलीन कौर, नेपाल के कुमायत निवासी दुर्गालावती को मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि वाराणसी निवासी रिया, चनहेटी निवासी खलील खान, और सुरेश शर्मा नगर निवासी विनय के साथ विभिन्न होटल मालिक और मैनेजरों को मुकदमे में शामिल करके तलाश की जा रही है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि नाबालिग लड़की से वैश्यावृत्ती कराने वाले गैंग के चार आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से पीड़ता का फर्जी तरीके से संशोधित कराया हुआ आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
,
