आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली के लिए 20 एसी जनरथ बसें, हर घंटे मिलेगी सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः गर्मी की शुरुआत होते ही बस अड्डों पर एसी बसों की मांग बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबी दूरी के लिए एसी जनरथ बसों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली के लिए वाया एक्सप्रेस-वे 20 एसी जनरथ बसें चलाई जा रही हैं।

यात्रियों को हर घंटे आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली के लिए एसी बस की सुविधा मिलेगी। दो बाई दो सीट वाली इन एसी जनरथ बसों का किराया करीब 900 रुपये रखा गया है। आलमबाग डिपो के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल शाम सात बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे एसी बसें दिल्ली के लिए रवाना की जा रही हैं। गर्मी बढ़ने के साथ एसी बसों की मांग और बढ़ने की संभावना है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 20 एसी जनरथ बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का विस्तृत शेड्यूल दो से तीन दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार