Moradabad: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी से किया इनकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को कटघर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अजमेर के एक गांव निवासी 25 वर्षीया युवती ने तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी निवासी साबिर पुत्र शाकिब से बातचीत शुरू हुई थी। 

बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि 11 मार्च को साबिर ने उसे शादी करने के लिए बुलाया। वह उसी दिन रात करीब आठ बजे दिल्ली पहुंची, जहां से साबिर उसे लेने आया। आरोप है कि 12 मार्च को साबिर उसे गुलाबबाड़ी में ताई के घर ले गया, जहां उसने संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

संबंधित समाचार