Bareilly : शहर लौटने पर काजी-ए-हिंदुस्तान का जोरदार स्वागत, आते ही दरगाह पर दी हाजिरी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। उमरा से लौटने पर काजी ए हिंदुस्तान असजद मियां का रविवार को शहर में जोरदार स्वागत किया गया। वह शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे थे। रविवार को मुंबई से बरेली फ्लाइट के जरिए पहुंचे।

जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव एवं काजी ए हिंदुस्तान के दामाद फरमान हसन खान (फरमान मियां ) ने बताया दरगाह आला हजरत पर सैकड़ों लोगों ने फूलों से उनका भव्य स्वागत। अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बरेली एयरपोर्ट और दरगाह आला हजरत पर फूलों से स्वागत हुआ। दरगाह पर अकीदतमंदों ने उनसे मुलाकात कर खैरियत जानी। हर कोई उन्हें उमरा की मुबारकबाद देता नजर आया। 

दरअसल, काजी ए हिंदुस्तान उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए थे। पिछले दिनों सऊदी के रियाद शहर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ा दी गई थी सऊदी पुलिस ने उन्हें डिटेन किया है। दरगाह की तरफ से इसका खंडन करते हुए कहा गया था कि हजरत ठीक हैं और अपने तय कार्यक्रम के अनुसार भारत लौटेंगे।

संबंधित समाचार