Bareilly : भाजपा महानगर टीम में बड़ा फेरबदल, नौ पदाधिकारी हटाए, नए चेहरों को मौका

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद सोमवार की देर रात बरेली जनपद में भाजपा के तीनों संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इस बार सबसे बड़ा बदलाव महानगर टीम में हुआ है।

पिछले 6 साल से विभिन्न पदों पर जमे महानगर टीम के 9 पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि छह पदाधिकारी जुगाड़बाजी से टीम में वापसी करने में सफल रहे। इस बदलाव में सबसे अहम बात यह है कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के बेहद करीबी अरुण कश्यप को इस बार टीम में जगह नहीं मिली, जबकि सांसद छत्रपाल गंगवार अपने करीबी डॉक्टर आदेश गंगवार को महामंत्री बनाने में सफल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने देर रात करीब 11:00 बजे महानगर कार्य कारिणी की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में इस बार उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री प्रतेश पांडे, उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव को नई टीम में जगह नहीं मिली, इनके साथ मंत्री जेपीएस पाल, मंत्री राजीव गुप्ता और कोषाध्यक्ष राज को भी टीम में जगह नहीं मिली।

नई टीम में प्रभु दयाल लोधी, विष्णु अग्रवाल, विष्णु शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, डॉ रामचंद्र मौर्य और अमरीश कठेरिया अपनी वापसी कराने में सफल रहे। इस बार की टीम में कई पदाधिकारियों के डिमोशन भी हुए और कई प्रमोट भी किए गए हैं। महानगर टीम में इस बार 14 नए चेहरे शामिल किये गए हैं। इसमें एक-दो पूर्व में पदाधिकारी रह चुके हैं, जबकि कुछ दवा कारोबारी और अन्य व्यापार करने वाले भी शामिल हुए हैं।

इधर, भाजपा के बरेली जिले के जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची में ज्यादातर पदाधिकारी रिपीट हुए हैं, उनकी टीम में नाम मात्र का बदलाव हुआ है। टीम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत को जगह मिली है, उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया है।

आंवला जिले के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची में कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, इस बार उनकी टीम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय को महामंत्री पद मिला है। हालांकि अभी तीनों संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी में तीन-तीन पदाधिकारी की घोषणा नहीं हुई है इसमें मीडिया प्रभारी भी शामिल है।

महानगर की टीम
भाजपा के महानगर जिले की कार्यकारिणी में प्रभु दयाल लोधी, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राजकिशोर, प्रवेश वर्मा, डॉक्टर रामचंद्र मौर्य, अमरीश कठेरिया और विभु शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष बनाया है। विष्णु शर्मा, राजीव साहनी और डॉक्टर आदेश गंगवार को महामंत्री बनाया है। अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मनजीत सिंह नागपाल, रितु सागर को मंत्री बनाया है। विपिन भास्कर को कोषाध्यक्ष बनाया है।

बरेली जिला की टीम
भाजपा के बरेली जिले की कार्यकारिणी में अजय सक्सेना, स्वाति कुमार, मेघनाथ कठेरिया, अभय चौहान, राहुल साहू, कुंवर सेन मौर्य, आलोक गंगवार, मुकेश राजपूत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला और वीरपाल गंगवार महामंत्री बनाए गए हैं, यह तीनों पदाधिकारी इसी पद पर रिपीट हुए हैं। राम आसरे, मीनाक्षी सिंह, नेहा कनौजिया, मंजू कोरी, राकेश कश्यप, ललित शर्मा, शिवम शर्मा, संजय चौहान को मंत्री बनाया है और अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

आंवला जिला की टीम
भाजपा के आंवला जिले की कार्यकारिणी में ओमवीर सिंह गुर्जर, अमिताभ सिंह, राहुल दीक्षित, संजीव सक्सेना, सुभाषिनी जायसवाल, शिव प्रताप सिंह, नानकराम सागर, राम मूर्ति लोधी को उपाध्यक्ष बनाया है, ममता अग्रवाल, रामनिवास मौर्य और राजू उपाध्याय को महामंत्री बनाया है, पूजा माथुर, रोहित सिंह, संजय चौहान, मनोज यादव, तेजपाल पटेल, राजेंद्र सोनकर, सुनील कश्यप, कुलदीप मौर्य को मंत्री बनाया है और नवीन शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार