Chaitra Navratri : 19 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, जानिए कब करें कलश स्थापना

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दो दिन होने के कारण असंमजस की स्थिति बनी हुई है कि किस दिन से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही है...

चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म के पवित्र व्रतों में से एक माना जाता है। पंचांग के अनुसार साल में कुल 4 नवरात्रि आती है जिसमें से दो चैत्र, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। हर एक नवरात्रि का अपना-अपना महत्व है। ऐसे ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि काफी खास है। इसके साथ ही इस दिन से हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नया साल भी आरंभ होता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। 

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 6:52 बजे से आरंभ हो रही है, जो 20 मार्च को सुबह 4:51 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रहा है। पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इन मुहूर्तों में घटस्थापना करना लाभकारी माना जाता है।

  • पहला मुहूर्त: सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक
  • मीन लग्न प्रारंभ – मार्च 19, 2026 को 06:26 एएम बजे से
  • मीन लग्न समाप्त – मार्च 19, 2026 को 07:43 एएम बजे तक 
चैत्र नवरात्रि 2026 चौघड़ियां मुहूर्त 

शुभ – उत्तम- 06:26 AM से 07:57 AM
चर – सामान्य- 10:58 AM से 12:29 PM
लाभ – उन्नति- 12:29 PM से 02:00 PM 
अमृत – सर्वोत्तम- 02:00 PM से 03:30 PM
शुभ – उत्तम- 05:01 PM से 06:32 PM

किस वाहन में सवार होकर आएंगी मां दुर्गा?

देवी भागवत पुराण के एक श्लोक में सप्ताह के वार के हिसाब से वाहन का निर्धारण किया जाता है और हर एक वाहन से आने का संकेत अलग-अलग होता है।

  • शशिसूर्ये गजारूढ़ा , शनिभौमे तुरंगमे । गुरुशुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता ।।
  • फलम् – गजे च जलदा देवी , छत्रभङ्ग तुरंगमे । नौकायां सर्व सिद्धिस्यात् दोलायां मरणं धुव्रम् ।।

इस श्लोक का अर्थ है कि अगर नवरात्रि का आरंभ रविवार या सोमवार को हो, तो माता हाथी (गज) पर आती हैं। शनि या मंगलवार को घोड़ा, गुरु या शुक्रवार को डोली और बुधवार को नाव उनका वाहन होती है।

फल-

इस श्लोक में मां के वाहन के अनुसार फल के बार में भी बताया गया है। अगर मां हाथी पर सवार हों, तो वर्षा अधिक मात्रा में होती है। अगर घोड़े पर सवार हों, तो राजसत्ता या शासन में अशांति तथा छत्रभंग का संकेत गहोता है। इसके अलावा नाव पर सवार हों, तो सभी कार्यों में सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही अगर मा डोली में सवार हों, तो मृत्यु या गंभीर अनिष्ट की संभावना निश्चित मानी जाती है।

इस साल चैत्र नवरात्रि गुरुवार से आरंभ हो रही है। इसलिए वह डोली में सवार होकर आएगी। इसे मृत्यु और गंभीर अनिष्ट की संभावना है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ-साथ उनके नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, फिर ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है... ज्योतिर्विद पं पवन तिवारी... संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान>

 (नोट - इस लेख में दी गई तिथियां और मुहूर्त पंचांग की गणनाओं पर आधारित हैं। स्थानीय समय और गणनाओं के अनुसार इनमें आंशिक भिन्नता हो सकती है। किसी भी विशेष पूजा या अनुष्ठान के लिए अपने पुरोहित या विशेषज्ञ, पंडित ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।)


संबंधित समाचार