Stock market closed: दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी, IT-FMCG कंपनियों पर दबाव से बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 567.99 अंक(0.75 प्रतिशत) चढ़कर 76,070.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक भी 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त में 23,581.15 अंक पर पहुंच गया। 

ऑटो, धातु, मीडिया, रियलटी, वित्त, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में मजबूत लिवाली के बीच आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के सूचकांक गिरावट में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.03 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग पौने छह फीसदी मजबूत हुआ। 

टाटा स्टील में करीब साढ़े चार फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बीईएल, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। मारुति सुजुकी, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए।

एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे। इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूटे। टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी गिरावट में रहे। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock market closed: पश्चिम एशिया संकट के बीच लाल हुए बाजार, प्रमुख शेयर सूचकांक में गिरावट

 

संबंधित समाचार