लखीमपुर खीरी : मनरेगा भुगतान व मानदेय को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, विकास भवन का घेराव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बकाया भुगतान न होने पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, 10 दिन का अल्टीमेटम

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल और शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे और घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया को सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय को जल्द जारी करने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों से भुगतान लंबित है, जिसमें करीब दो हजार करोड़ रुपये की धनराशि अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों सहित करीब 40 हजार संविदा कर्मियों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि होली से पहले ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से चेतावनी दी गई थी कि यदि भुगतान जल्द नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी के कारण अब मजबूरन यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और इसे और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मजदूरों और संविदा कर्मियों के हक में आवाज बुलंद करते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रवि तिवारी, प्रेम वर्मा, अन्नू मिश्रा, मंजू मिश्रा, चंद्र प्रभा अवस्थी, सरोजनी अवस्थी, मनसुखा देवी, नेहा पटेल, अनंत राम गौतम, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, देवेन्द्र कुमार पंकज, राजू पंकज, राजेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहीम, अकील खान, हरगोविंद वर्मा, संतोष कुमार, जावेद अली एडवोकेट, राहुल गौतम, नौशाद अली, कमलजीत सिंह, शिव कुमार राज आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख मांगें
मनरेगा मजदूरों का लंबित भुगतान तत्काल जारी किया जाए
संविदा कर्मियों का रुका मानदेय जल्द दिया जाए
ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान हो
मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान की गारंटी मिले

प्रदर्शन की खास बातें
कांग्रेस भवन से विकास भवन तक निकाला गया मार्च
जोरदार नारेबाजी के बीच किया गया घेराव
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की

संबंधित समाचार