नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों का सम्मान... रिसाइकिल प्लास्टिक से बनी गुड़िया से मिलेगा सशक्तीकरण का संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण का अनूठा आयोजन ‘नन्ही कली’ कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। 19 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम बेटियों को सम्मानित करेंगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

इस पहल की खासियत है कि ‘नन्ही कली’ गुड़िया गांव की महिलाओं द्वारा रिसाइकिल प्लास्टिक और कपड़ों के टुकड़ों से तैयार की जा रही है। इसमें बेकार प्लास्टिक बोतलों से बने फाइबर का उपयोग किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘मिशन शक्ति’ अभियान को मजबूती देगा। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्रदान कर रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के ‘जीरो वेस्ट’ विजन के तहत शुरू हुई यह पहल अब बागपत की नई पहचान बनती जा रही है। ‘नन्ही कली’ केवल एक गुड़िया नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनकर उभर रही है।

संबंधित समाचार