Moradabad: आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायतकर्ता के बयान बाकी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में शासन स्तर पर चल रही जांच में अभी शिकायतकर्ता के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने बताया कि पाकबड़ा स्थित आयुष्मान अस्पताल के संचालक लक्ष्मण सिंह ने बीते माह दो फरवरी को शासन में सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शासन के निर्देश पर इस शिकायत की जांच एडी हेल्थ स्तर से कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में लक्ष्मण सिंह को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्हें दोबारा पत्र जारी कर गुरुवार को जांच टीम के समक्ष उपस्थित होकर बयान देने के लिए कहा गया था।

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए बयान के लिए नहीं आ सकेंगे। इस कारण गुरुवार को भी उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। डॉ. आशु अग्रवाल के अनुसार अब उन्हें सोमवार को फिर पत्र जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी और शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज