Ayodhya Premier League T20: चंबल ने बेतवा को हराया, अभिषेक और अमित रहे मैन-ऑफ-द-मैच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

डकवर्थ लुइस से गंगा वारियर्स ने जीता लीग मैच

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या प्रीमियर लीग टी-20 में शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबलों में बाधित विद्युत आपूर्ति के कारण मैच में रोकना पड़ा और डकवर्थ लुइस नियम का सहारा लिया गया। इसमें गंगा वारियर्स टीम ने हिंडन टाइटन पर सात विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में चंबल चैलेन्जर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर जीत दर्ज कर पूर्ण अंक हासिल किये। एडीएम गजेन्द्र कुमार और आरएसओ वाराणसी विमला सिंह ने अभिषेक व अमित को मैन-ऑफ-द-मैच के रूप में पुरस्कृत किया।

डाभासेमर के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्थित क्रिकेट स्टेडियम में यूपीसीए के तत्वावधान में चल रही एपीएल टी-20 के तीसरे दिन शुक्रवार को दो लीग मुकाबले खेले गए। गंगा वारियर्स व हिंडन टाइटन के बीच हुए पहले मुकाबले में तकनीकी कारणों से समय नष्ट हो गया। जिससे डकवर्थ नियम लगाया गया। इसमें गंगा टीम ने नियम के तहत सात विकेट से जीत दर्ज किया। गंगा टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंडन टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 146 रन बनाये। इसमें विकास ने 41, कुशाग्र ने 33 रनों का योगदान दिया। गंगा टीम के विशाल यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिये और मैन-ऑफ-द-मैच रहे। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए गंगा वारियर्स ने डकवर्थ नियम के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की। हिंडन टीम के आयुष ने दो, आकाश ने एक विकेट लिया।

दूसरे मुकाबले में बेतवा ब्लास्टर टीम ने टॉस जीतकर चंबल चार्जर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चंबल टीम ने 19.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाये। इसमें अमित 38, अंकुर 27, अनुज 24, विकास ने 22 रनों का सहयोग दिया। बेतवा के कृष्णा ने तीन, धनंजय ने दो आशुतोष व अंशुमान ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेतवा टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 140 रनों पर सिमट गई। अंशुमान 24, अमर 22, कृष्णा 21, विकास 20, रन बनाये। चंबल के सौरभ, अभिषेक व रुद्रांश ने दो-दो, अमित व सचिन ने एक-एक विकेट लिया। अमित मैन-ऑफ-द मैच रहे। इस अवसर पर डीसीए के जिला सचिव उमेर अहमद, आयोजन संयुक्त सचिव बाल किशन निषाद, ऑफीसियल व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details