राम मंदिर के दूसरे तल के गर्भगृह में पहुंचा श्रीराम यंत्र, आज राष्ट्रपति करेंगी स्थापना पूजन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: राम मंदिर में चल रहे वैदिक अनुष्ठानों के क्रम में श्रीराम यंत्र को बुधवार को मंदिर के दूसरे के गर्भगृह में विधिवत रूप से प्रवेश कराया गया। बीते 12 मार्च से यज्ञ मंडप में 51 वैदिक आचार्यों से मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन और हवन का क्रम लगातार जारी रहा। यह आज अपने महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना करेंगी।

इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान केरल की अमृतानंदमयी अम्मा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ट्रस्ट पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।अनुष्ठान में पुरोहितों ने वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। श्रीराम यंत्र का शुद्धिकरण एवं अभिषेक किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह यंत्र स्थापना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और भी सशक्त होगी।

अतिथियों के लिए अलग-अलग स्थान पर खोला गया कार्यालय

राम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग 11.30 बजे शामिल होने के लिए पहुंचेगी। इसके बाद अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर आए सात हजार अतिथियों को संबोधित करेगी।आने वाले अतिथियों को उचित स्थान मिले इसके लिए प्रांतों के अलग कार्यालय खोला गया है। जहां से उन्हें प्रवेश पास प्राप्त होगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आने वाले लोग पहुंच गए हैं। अलग-अलग स्थानो पर उनके रुकने की व्यवस्था की गई है। मन्दिर से पूर्व दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विशिष्ट जन रुकेंगे। 

सात हजार अतिथियों को संबोधन किए जाने की भी तैयारी

आसपास रामघाट, दोराही कुंआ आदि क्षेत्र में उत्तराखंड, मेरठ व ब्रज प्रांत के लोगों की आवासीय व्यवस्था की गई है। निर्माण सहयोगियों के ठहरने का प्रबंध चूड़ामणि चौराहे के पास और तीर्थ क्षेत्र पुरम में की गई है। बताया कि मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ आ चुकी हैं। मन्दिर आंदोलन और निधि संकलन में दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बुलाए गए हैं। बताया कि सुबह 8 से दस बजे तक ही मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा। पौने दो बजे तक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आमन्त्रित लोगों को दर्शन कराया जाएगा।

आठ स्थानों पर भोजन की व्यवस्था

-इस बार भी आने वाले अतिथियों को भोजन की समस्या ना हो इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आठ स्थानों पर भोजनालय चलाए जाने की व्यवस्था की है। ट्रस्ट महासचिव चंपतराय ने बताया कि यह भोजन की व्यवस्था सुबह से लेकर शाम तक अनवरत चलेगी। बताया कि आए हुए अतिथि कार्यक्रम के बाद 19 को वापसी कर सकते हैं। अन्यथा 20 को भी अपने स्थान पर रुक सकेंगे।

ध्वज प्रणाम के साथ ही आद्य सरसंघचालक प्रणाम के लिए लगेगी शाखा

-वर्ष प्रतिपदा पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में कार्यक्रम से पूर्व आमंत्रित अतिथियों के आवास के आसपास स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। संघ की शाखा लगेगी। ध्वज प्रणाम के साथ ही आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया जाएगा।

वीवीआईपी के लिए एक दिन खुलेगा क्रासिंग तीन

-राम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने जाने के मार्ग और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार आरक्षित है। इसलिए एक दिन के लिए निर्माणाधीन जगतगुरु माधवाचार्य द्वार यानी क्रासिंग थ्री के मार्ग को खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें  : 
चैत्र नवरात्री पर राष्ट्रपति मुर्मू करेगीं श्रीराम यंत्र की स्थापना, 7,000 मेहमान बनेगें आध्यात्मिक-ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी 

संबंधित समाचार