राष्ट्रीय ग्राम स्वराज बदलेगा यूपी पंचायतों की सूरत: 2026-27 में नये क्लेवर से गांवों का विकास और बढ़ेगी आय
लखनऊ, अमृत विचार : केंद्र की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ''राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान'' वर्ष 2026-27 में नए कलेवर में चलेगा। सरकार ने अभियान में नवाचार अपनाते हुए विषयों को अपडेट किया है। इससे पंचायतें गांव का विकास करेंगी, साथ ही इन्हीं कार्यों से ओएसआर यानी स्वयं की आय बढ़ाएंगी।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान वर्ष 2022 से 2026 तक के लिए चला था। इस अभियान में ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों पर सुविधाओं का सर्वे करके उनकी पूर्ति करना, जरूरत की किटें देना, नवाचार अपनाना और इन्फ्रास्ट्रकर पर काम करने जैसे विषय पर प्रशिक्षित किया जाता था।
यह अभियान इस माह मार्च में खत्म हो जाएगा और अप्रैल में नए कलेवर में शुरू होगा। केंद्र ने अभियान में नवाचार को जोड़ते हुए समय और जरूरत के हिसाब से विषयों में बदलाव करके बढ़ाए हैं। इससे लाभान्वित ग्राम पंचायतें गांवों का और बेहतर विकास करेंगी।
साथ ही कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, सीएससी जैसे चीजों का निर्माण व स्थापित करेंगी जिससे ग्रामीणों को लाभ होगा और उससे मिलने वाले शुल्क से पंचायत को आय प्राप्त होगी। यह आय गांव के विकास कार्यों पर बजट के अतिरिक्त खर्च की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
मां पाटेश्वरी के दरबार में CM योगी ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
