कानपुर : प्रेम विवाह के 5 माह बाद फंदे से लटककर पति ने दी जान, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अनाथ युवक-युवती ने पांच माह पहले प्रेम विवाह किया। बुधवार शाम दोनों में विवाद हुआ। देर रात युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती ने शव फंदे से लटका देख चींख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

रायपुरवा के झकरकटी में किराए पर रहने वाला 25 वर्षीय युवक रानाराय उर्फ रामू ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में सिर्फ पत्नी राधादेवी है। उसने बताया कि रामू पश्चिम बंगाल के हुगली पंडुआ सराय का रहने वाला था। रामू और राधादेवी अनाथ थे। उनका कोई नहीं है। दोनों ने पांच माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। मेहनत मजदूरी करता था।

बुधवार शाम रामू शराब के नशे में घर आया था, इसलिए दोनों के बीच विवाद हुआ। रात में उसके सो जाने पर रामू ने दुपट्टे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव लटका देखा चींख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में युवक ने आत्महत्या की है। 

संबंधित समाचार