चैत्र नवरात्र पर विंध्याचल के लिए विशेष बस सेवा :श्रद्धालुओं को सुगम-सुरक्षित होगी यात्रा, मिर्जापुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रोडवेज ने नवरात्र पर विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 18 से 27 मार्च तक संचालित होगी। इस दौरान भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र में 25-25 बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत संचालित किया जाएगा। 

परिवहन निगम का कहना है कि इस व्यवस्था से नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसी तरह रेलवे ने भी प्रयागराज विध्याचल के लिए ट्रेन नंबर 04113/14 मिर्जापुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज होकर चलेगी। 

मिर्जापुर से 19 मार्च से दो अप्रैल और लखनऊ से 20 मार्च से तीन अप्रैल तक संचालित होगी। मिर्जापुर से शाम 4:20 बजे चलकर मांडा, मेजा रोड, नैनी होते ही शाम 6:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी। वहीं वापसी में लखनऊ से रात एक बजे चलकर सुबह 05:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें  :
हापुड़ में ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा: अहम स्थानों की जानकारी भेजने का आरोप, पुलिस ने पकड़ें दो जासूस 

 

संबंधित समाचार