चाँद का दीदार : राजधानी की ईदगाह और मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज, शेड्यूल जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। ईद-उल-फितर की नमाज 21 मार्च को राजधानी की ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में अदा की जायेगी। ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज 21 मार्च को सुबह 10 बजे होगी। एतिहासिक आसिफी मस्जिद में नमाज पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।

वायरल तस्वीर (17)

इसके अलावा मस्जिद इब्राहीमी गली मीर माता में प्रातः 6:35 बजे, मस्जिद तकवियतुल ईमान, नादान महल रोड में प्रातः 7:00 बजे, मस्जिद एक मीनारा, अकबरी गेट में प्रातः 7:00 बजे, मस्जिद अबू बक्र, भोला नाथ कुआं में प्रातः 7:00 बजे, मस्जिद सिद्दीकिया, हाता भीकम खां में प्रातः 7:15 बजे, मस्जिद इब्राहीमी, बिल्लौचपुरा में प्रातः 7:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जायेगी।

मस्जिद दारूल उलूम नदवतुल उलेमा में प्रातः 8:00 बजे, मस्जिद उमर बिल्लौचपुरा में प्रातः 8:00 बजे, मस्जिद सिद्दीकिया कटास मोहम्मद अली खां में प्रातः 8:00 बजे, मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह में प्रातः 8:30 बजे, मस्जिद कादिर खां तालकटोरा में प्रातः 8:30 बजे, मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया में प्रातः 8:30 बजे, चांद वाली मस्जिद तालकटोरा में प्रातः 9:00 बजे और मस्जिद उमर तम्बाकू मण्डी में प्रातः 9:00 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी।

ये भी पढ़ें  : 
Lucknow Book Fair : दूसरे शहरों से भी पहुंच रहे पाठक, रविवार को होगा मेले का समापन 

संबंधित समाचार