समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी हो चुकी है। खुशी की बात यह है कि अब कुछ ही काम शेष रह गए हैं और मौजूदा समय में जिस गति से काम हो रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है कि सभी काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। मौजूदा समय राम मंदिर से जुड़े किस तरह के कार्य शेष रह गए हैं। 

इस सवाल पर नृपेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब राम मंदिर से जुड़े कुछ काम बच गए हैं, जिनमें हम यह देखने का प्रयास करते हैं कि वेंडर को उनकी मजदूरी मिली है या नहीं। इसके इतर, सभी कागजात ट्रस्ट को जमा कराए गए हैं या नहीं। इन सभी बिंदुओं के बारे में हम मौजूदा समय में चर्चा कर रहे हैं। 

इस तरह से आप कह सकते हैं कि वर्तमान में राम मंदिर से जुड़े 50 प्रश्न हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है। हम सभी विसंगतियों का पता लगाकर उसे दूर करने की दिशा में प्रयासरत हैं। अभी हमारा लक्ष्य है कि सभी प्रश्नों का पालन अप्रैल उससे पहले तक हो जाए, ताकि किसी को कोई समस्या नहीं हो, क्योंकि अप्रैल तक कई तरह के पद और भी सृजित हो जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अभी बाउंड्री वॉल को लेकर काम करना है, जिस पर कल भी समीक्षा हुई, क्योंकि यह पूरा मामला सीधा साीधा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग अपनी तरफ से समय-समय पर सुझाव देती है कि क्या कदम उठाए जाते हैं। कल हमने वॉच टॉवर को देखा है। यह फैसला लिया जाएगा कि कुल 25 वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। इसकी पूरी रूपरेखा को अप्रूव कर दिया गया। अब उसी के रूप बाकी सभी कार्य भी किए जाएंगे।

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभी हम संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद देखेंगे कि जो स्क्रिप्ट बनी हुई है, उसे सहमति मिली है की नहीं। उसके अनुसार, इसके बाद संग्रहालय में कौन सी तकनीक होगी, उसे भी देखेंगे। इसके बाद हम इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम दे देंगे।

संबंधित समाचार