कंगना रनौत ने 'धुरंधर 2' की सफलता पर जमकर की तारीफ, निर्देशक आदित्य धर के लिए शेयर किया स्पेशल नोट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः बॉलीवुड में इन दिनों 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का धमाल मचा हुआ है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह हाई-वोल्टेज स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड यह 230-240 करोड़ के आसपास पहुंच गई। दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, जहां अनुमानित 95-97 करोड़ नेट जोड़कर टोटल 240 करोड़+ का आंकड़ा छू लिया।

रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे स्टार्स के साथ यह सीक्वल पहले पार्ट 'धुरंधर' (2025) की सफलता को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ड ऑफ माउथ और पैट्रियॉटिक थीम ने इसे दर्शकों का फेवरेट बना दिया।

अब कंगना रनौत ने भी फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की और इंस्टाग्राम पर एक लंबा मैसेज शेयर किया। उन्होंने आदित्य धर को 'सुपरस्टार डायरेक्टर' बताया और कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी जीत यह है कि निर्देशक को वह सम्मान मिल रहा है, जो हॉलीवुड में स्पीलबर्ग, नोलन या टारनटिनो जैसे क्रिएटर्स को मिलता है।

कंगना ने लिखा, "भारत में डायरेक्टर्स को हमेशा कम क्रेडिट मिलता है। उन पर काम का बोझ ज्यादा, सैलरी कम और स्टार्स उन्हें परेशान करते हैं। नतीजा? कोई युवा फिल्ममेकर, सिनेमैटोग्राफर या टेक्नीशियन बनने का सपना नहीं देखता – सब बस एक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन यहां एक डायरेक्टर है जो किसी हीरो से ज्यादा चमक रहा है। आज युवा उनकी कहानी देखकर इंस्पायर्ड हो रहे हैं और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। सर आदित्य धर, आपको सलाम!"

कंगना का यह पोस्ट फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स की वैल्यू पर एक महत्वपूर्ण बात उठाता है, खासकर जब 'धुरंधर 2' जैसे प्रोजेक्ट्स क्रिएटिव विजन से सफल हो रहे हैं।

संबंधित समाचार