Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर की की आंधी में उड़ी 'गदर 2', अब 'छावा' और 1000 करोड़ का इंतजार...

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः धुरंधर 2: द रिवेंज ने ईद के मौके पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस जासूसी एक्शन थ्रिलर ने महज चार दिनों में ही कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने न सिर्फ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है, बल्कि भारतीय सिनेमा के कई ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर 600 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है।

फिल्म की शुरुआत पेड प्रीव्यू से हुई, जहां बुधवार को 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन आया। इसके बाद गुरुवार (ओपनिंग डे) को 102.55 करोड़, शुक्रवार को 80.72 करोड़, शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को अनुमानित 114 करोड़+ की कमाई के साथ घरेलू नेट कलेक्शन 454 करोड़ के पार पहुंच गया। वैश्विक ग्रॉस अब 691 करोड़+ है, और विशेषज्ञों का कहना है कि यह जल्द ही 700 करोड़ को छू लेगी।

टूटे प्रमुख रिकॉर्ड्स

- हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग: हिंदी वर्जन ने पहले दिन 99.10 करोड़ कमाए, जो 'पुष्पा 2' (70.30 करोड़) से कहीं ज्यादा है।

- सबसे तेज 500 करोड़ क्लब एंट्री: सिर्फ तीन दिनों में वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ पार।

- बॉलीवुड की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग: पहले दिन करीब 240 करोड़ ग्रॉस, जिसमें ओवरसीज से 9.5 मिलियन डॉलर का योगदान।

- एडवांस बुकिंग में नया कीर्तिमान: रिलीज से पहले 38.77 करोड़ के टिकट बिके, 'जवान', 'एनिमल' और 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा।

- पहले वीकेंड में कई ब्लॉकबस्टर को मात: 'गदर 2' (692 करोड़), 'जेलर' (607 करोड़), 'सालार' (615 करोड़) जैसे फिल्मों के लाइफटाइम ग्रॉस को शुरुआती दिनों में ही चुनौती दी।

अब फिल्म की नजरें 'पीके' (750 करोड़), 'स्त्री 2' (857 करोड़) और विक्की कौशल की 'छावा' (808 करोड़) पर टिकी हैं। वर्तमान रफ्तार को देखते हुए यह 1000 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री मार सकती है। ओवरसीज में भी उत्तर अमेरिका सहित मजबूत प्रदर्शन जारी है, जहां यह बॉलीवुड के लिए नए रास्ते खोल रही है।

दिन-वार घरेलू नेट कलेक्शन (सैकनिल्क के अनुसार)
- डे 0 (पेड प्रीव्यू): 43 करोड़
- डे 1: 102.55 करोड़
- डे 2: 80.72 करोड़
- डे 3: 113 करोड़
- डे 4 (रविवार): ~114.85 करोड़ (अनुमानित)

पहली फिल्म 'धुरंधर' ने 1307 करोड़ का कारनामा किया था, लेकिन यह सीक्वल उसे भी पीछे छोड़ने की राह पर है। रणवीर सिंह और आदित्य धर के लिए यह करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है, जो बड़े बजट सीक्वल के प्रति दर्शकों के भरोसे को और मजबूत कर रही है। चुनौतियों जैसे तकनीकी दिक्कतों के बावजूद फिल्म ने शानदार निरंतरता दिखाई है।

संबंधित समाचार