Lucknow News: प्रतिबंधित मांझा बांधकर उड़ा रहे थे पतंग, पकड़ा तो पुलिस से भिड़े

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

सेंटीनियल कॉलेज के पास से छह पतंगबाज गिरफ्तार, मांझा बरामद

लखनऊ, अमृत विचार: गोलागंज में मांझे से बच्ची के घायल होने की घटना के बाद वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझा बांधकर पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम सेंटीनियल इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंची। वहां कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उन लोगों को पकड़ा तो वे नोकझोंक और धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह को गिरफ्तार कर पतंग व प्रतिबंधित मांझा बरामद कर लिया।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छह वर्षीय अबीरा फातिमा के साथ हुई घटना के बाद उन्होंने वजीरगंज पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए। आनन-फानन में तीन टीमें बनायी गयी। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार पाठक और उनकी टीम ने लोगों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर सेंटीनियल इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंची। वहां कुछ लोग पतंग उड़ाते मिले।

पुलिस को छानबीन के दौरान वहां खतरनाक मांझा मिला। पुलिस मांझे के बारे में पूछताछ तो वे बहस करने लगा। उपनिरीक्षक रंजीत कुमार पाठक ने समझाने की कोशिश की तो धक्का मुक्की को उतारू हो गए। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजिद निवासी क्रिश्चियन काॅलेज रोड वजीरगंज, फहीम निवासी नरही हजरतगंज, मो. आमिर निवासी गोलागंज, रिजवान निवासी जू कालोनी हजरतगंज, नासिर निवासी वाल्दा काॅलोनी हजरतगंज और अल्तमस निवासी इस्लामिया काॅलेज लालबाग हैं। इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खतरनाक मांझे का प्रयोग कर दूसरों की जान के खिलाफ खतरा पैदा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अवैध खनन पर सख्ती से बढ़ा राजस्व संग्रह, सोनभद्र सबसे आगे...टॉप सूची में महोबा, हमीरपुर, झांसी-जालौन 
रामनवमी पर अयोध्या में उत्सव, सभी मंदिरों में होंगे ध्वजारोहण, मंदिर आंदोलन से जुड़े कई बड़े चेहरों को निमंत्रण
मां कामाख्या धाम महोत्सव में 132 मातृ शक्तियों का सम्मान, तीसरे दिन दिखा सामाजिक सरोकार व लोकसंस्कृति का भव्य संगम
सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान