25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी पर विवाद, पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने अवगत कराया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने अपने ही 15 मई,2017 के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगभग 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

पत्र में कहा गया है कि समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही प्रबंधन की ओर से मनमाने तरीके से कर्मचारियों को हटाने और रखने का कार्य किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। संघ ने मांग की है कि पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य पर वापस लिया जाए के साथ छंटनी की प्रक्रिया पर रोक लगाने जाने की मांग की। साथ ही, समिति की रिपोर्ट आने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की अपील भी की गई है। संघ ने मांगों पर जल्द सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

संबंधित समाचार