यूपी में फिर बदलेगा मौसम: इस दिन से होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ में सोमवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए। हवा संग कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31.2 डिग्री के पास पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा। पिछले सप्ताह आंधी,ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को प्रभावित करने के बाद मौसम का मिजाज 26 मार्च से एक बार फिर तल्ख होने के आसार है। 

मौसम विभाग ने 26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है जबकि पूर्वी भाग में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि 27 मार्च को दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। 28 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है वहीं 29 मार्च को: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा या बौछारें पड़ने का अनुमान है जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। 

30 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार 27 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर 27 मार्च को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें  :
देवरिया के पूर्व MLC महेंद्र यादव का निधन, गोरखपुर में चल रहा था उपचार; 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

संबंधित समाचार