संत कबीर नगर : महिला अपराध मामलों में लापरवाही पर दरोगा निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले में महिला संबंधी गंभीर अपराधों की जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कड़ा कदम उठाते हुए थाना दुधारा में तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 23 मार्च को आयोजित अर्दली रूम में विभिन्न थानों के विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान थाना दुधारा से संबंधित महिला अपराध मामलों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामलों की विवेचना में लापरवाही बरती गई, मामलों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया और विधिक प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

संबंधित समाचार