मेरठ : AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के भड़काऊ बयान का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली के कथित भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में शौकत अली कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि लोहियानगर थाने में इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

इस बीच, दक्षिणपंथी नेता सचिन सिरोही ने शौकत अली के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि यह बयान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज