Bareilly: पत्नी की हत्या के इरादे से फिर गांव पहुंचा था अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक पंचायत के दौरान सास और साले की हत्या करने तथा पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी अफसर रात में ही फिर गांव पहुंच गया और तमंचा लहराता उसका इरादा जीवित बची पत्नी की हत्या करना था। पुलिस अफसरों को जानकारी हुई तो आनन-फानन गांव और अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें सक्रिय हुईं और घेरने में सफल रहीं। पुलिस घेराबंदी को तोड़ने के लिए अफसर की ताबड़तोड़ फायरिंग के जवाब में पुलिस कर्मियों की चलाई गोली से आरोपी ढेर हो गया। हालांकि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इज्जत नगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पारिवारिक पंचायत के दौरान अफसर ने सास आसमां, साले आदिल और पत्नी सायमा को चाकू मार दिया था। इसमें आसमां और आदिल की मौत हो गई थी, जबकि आरोपी की पत्नी सायमा गंभीर घायल हो गई थीं। पुलिस को रात में सूचना मिली कि आरोपी अवैध शस्त्र के साथ गांव में घूम रहा है और पत्नी की हत्या का दोबारा से प्रयास कर सकता है। इसके बाद अस्पताल और गांव में पुलिस फोर्स को बढ़ा दिया गया। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगातार लगी हुई थीं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में जुटीं तीनों टीमों ने मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जत नगर इलाके के सहारा मैदान में घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी से पिस्टल और सास तथा साले की हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। मौके से 10 खोखा कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी अफसर बेखौफ होकर पुलिस पर जमकर फायरिंग की थी। अफसर की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अफसर की गोली से बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर इज्जतनगर
एसएसपी के मुताबिक सास और साले के हत्यारोपी अफसर खां ने पिस्टल से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसकी गोलीबारी में दो सिपाही जख्मी हो गए, जबकि इज्जत नगर इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट और पुलिस की जीप पर भी गोली के निशान मिले हैं। अगर इंस्पेक्टर ने बुलेटप्रूफ जैकेट न पहनी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुठभेड़स्थल पर दस खोखे और कारतूस बरामद होने से स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म