'भूत बंगला' का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज, हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय-वामिका के रोमांस का तड़का
मुंबई। फिल्म 'भूत बंगला' का नया गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज हो गया है। फिल्म 'भूत बंगला' के मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज़ कर दिया है, जो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में रोमांस का एक फ्रेश तड़का लगाता है। पहले गाने 'राम जी आके भला करेंगे' के बाद, अब आया 'तू ही दिसदा' अक्षय कुमार और वामिका गब्बी को एक ड्रीम रोमांटिक अवतार में दिखाता है। यह गाना उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री को कमाल के विजुअल्स के साथ बखूबी पेश करता है।
गाने की खूबसूरती को और बढ़ाते हुए, इसे अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है, जिनकी रूहानी आवाज़ विजुअल्स में एक गहराई और इमोशन जोड़ती है। इसका प्रेजेंटेशन बहुत ही नेचुरल और दिखने में शानदार है, जो प्रियदर्शन के सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग स्टाइल की एक झलक देता है और इस गाने को देखने में मज़ा आता है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल्स में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
