Bareilly: तहसीलों की रिपोर्ट...हल्की बारिश में फसलों को नहीं हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन पहले हल्की बारिश होने के साथ सोमवार सुबह फिर जिले में हल्की बारिश हुई। बीच में हुई बारिश से जिले में कहां-कहां नुकसान हुआ, इसकी रिपोर्ट एकत्र करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गयी।

जनपद की सदर, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर, मीरगंज और आंवला से जो रिपोर्ट भेजी गयी, उसके अनुसार जिलेभर में कहीं भी फसल को नुकसान नहीं हुआ है। संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने नुकसान न होने की रिपोर्ट दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

33 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचने पर उसे शासन के मानक में माना जाता है, लेकिन जिलेभर में कहीं भी इतने नुकसान की सूचना नहीं मिली। हालांकि, बारिश में गेहूं की पकी खड़ी फसल और लाई की कटी फसल काे नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह हुई बारिश में भी फसल को नुकसान पहुंचा है। फरीदपुर क्षेत्र में गेहूं की फसल गिरने से नुकसान हुआ है।

 

संबंधित समाचार