होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

उपभोग के अनुपात में की जाएगी आपूर्ति

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के होटल-रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए राहत की खबर है। कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे कारोबारियों को गैस उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों ने प्लान तैयार किया है। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम, जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बुधवार से आपूर्ति देने के लिए प्लान तैयार किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं के उपभोग के अनुपात के आधार पर कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति देने का निर्णय लिया गया। सभी छोटे-बड़े उपभोक्ताओं को नियमानुसार कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से देने के जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बैठक में आपूर्ति के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार सभी कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।


संबंधित समाचार