बदायूं: अंडरपास के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव कपरोल के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बराबर बनी सर्विस रोड के अंडरपास के नीचे एक युवक का शव मिला। जिसका सिर कुचला हुआ था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया और सीओ केके तिवारी ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बुधवार दोपहर कुछ महिलाएं औरे बच्चे अंडरपास के पास घास काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शव देखा। राहगीरों की जानकारी दी। सूचना मिलने थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के सिर से खून निकल रहा था। प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया हो। युवक की जेब चेक की। तो उसमें एक बीड़ी और कुछ रुपये मिले। पास में ही बड़ा पत्थर पड़ा था। जिससे वार करके युवक की हत्या की आशंका है। कुछ दूरी पर शराब की बोतल और पकौड़ी की थैली भी बरामद हुई। 

आशंका जताई जा रही है कि वहां शराब पीने के बाद हत्या की गई और शव अंडरपास के नीचे ले जाकर फेंका गया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और एसओजी ने भी जांच की। थाना प्रभारी ने आसपास के गांवों के प्रधानों को बुलाकर युवक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के थाना क्षेत्र में युवक का फोटो भेजकर जानकारी की गई है।

संबंधित समाचार