बाराबंकी : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सासंद तनुज पुनिया बोले- भुखमरी की कगार आम आदमी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया। प्रदर्शन में सांसद तनुज पुनिया भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और आम आदमी भुखमरी की कगार पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नोटबंदी, कोरोना काल की बंदी, तेल व गैस की बढ़ती कीमतों जैसी नीतियों से जनता पर बोझ डाल रही है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता परेशान है और देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने सरकार पर वोट चोरी में व्यस्त रहने का आरोप भी लगाया।

 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। नारेबाजी में सखी सैंया तो बहुते कमात है, महंगाई डायन खाये जात है, गिरता रूपया, महंगा तेल देखो मोदी का यह खेल जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा (फोटो वाला), पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव और केशवराम धीमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार