मिर्जापुर में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, 1 लाख रुपये रिश्वत लेना का आरोप
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार रोधी दल ने बुधवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार रोधी दल ने सिंचाई विभाग की बाणसागर परियोजना में तैनात कनिष्ठ अभियंता मुसाफिर सिंह यादव को ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का बिल स्वीकृत करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
