Uttrakhand: सरोवर नगरी में LPG की किल्लत बरकरार, 116 सिलेंडर किए वितरित 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर में बुधवार को 116 गैस सिलेंडर वितरित किए। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 2100 सिलेंडर का बैकलाग चल रहा है। इधर सिलेंडर न मिल पाने से लोग परेशान हैं। पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल समेत कुछ अन्य हिस्सों में आज गैस सिलेंडर वितरित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि, उनका गैस वितरण क्षेत्र नैनीताल नगर समेत ज्योलिकोट, मंगोली, घटगढ़, मंगोली व खुरपाताल समेत कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्र हैं। नैनीताल नगर में आज 116 सिलेंडर बांटे गए। उनके क्षेत्र में करीब 2100 लोगों की गैस बुकिंग की पर्ची कटी हुई है।

उम्मीद है कि यह बैकलाग अगले दो तीन रोज में पूरा कर दिया है। इधर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडरों की पूर्ति सीमित संख्या में की जा रही है। नगर में नमकीन व जलेबी की दुकानों में ताला लग चुका है, जबकि कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। होटलों का मेनू सिमटने लगा है। गैस की किल्लत को लेकर अधिकांश होटलों में इंडक्शन के चूल्हों में भोजन पकाया जा रहा है। तेल में बनाए जाने व्यंजन लगभगय बंद हो चुके है।

संबंधित समाचार