Uttrakhand: बदला मौसम का मिजाज...दिन में गर्मी और शाम को ठंड से कपकपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और कई लोग हल्के कपड़ों में नजर आए। हालांकि शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। 

मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को फिर से जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में नमी 54 प्रतिशत रही। 

देर शाम तक मौसम ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने रात में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन के अनुसार, रविवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। अचानक बदले इस मौसम ने मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर हल्की ठंड बढ़ा दी है।

 

संबंधित समाचार