क्रिसमस पर कुछ इस तरह सजाएं घर, आ जाएगी रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्रिसमस आने की आहट के चलते इसकी तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। खुशियों के मनाने का यूं तो कोई दिन नहीं होता लेकिन क्रिसमस का इंतजार हमेशा लोगों को रहता है। सांटाक्लॉज से जुड़े क्रिसमस को मनाना बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बेहद पसंद करते हैं। तो अगर आप भी क्रिसमस की …

नई दिल्ली। क्रिसमस आने की आहट के चलते इसकी तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। खुशियों के मनाने का यूं तो कोई दिन नहीं होता लेकिन क्रिसमस का इंतजार हमेशा लोगों को रहता है। सांटाक्लॉज से जुड़े क्रिसमस को मनाना बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बेहद पसंद करते हैं। तो अगर आप भी क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आप अपना घर जरूर सजाने के बारे में सोच रहें होंगे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि क्रिसमस के मौके पर आप इसके अनुरूप ही अपना घर सजाना चाहेंगे। क्रिसमस के मौके पर अगर आप भी अपना घर सजाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को शानदार तरीके से सजा सकते हैं।

अट्रैक्टिव हो डेकोरेशन

क्रिसमस के मौ़के पर आमतौर पर लाल रंग का इस्तेमाल ज़्यादा होता है, क्योंकि यह माहौल में गर्माहट का एहसास करता है, तो आप भी अपने घर को सजाते समय कोबाल्ट ब्लू और सुर्ख़ लाल रंग को ख़ास जगह दें। हॉल या एंट्रेंस जहां पार्टी होने वाली हैं, उसे रंग-बिरंगी लाइट, कैंडल्स व फूलों से सजाएं।

पेपर डेकोरेशन

क्रिसमस के दौरान पेपर डेकोरेशन सबसे ज़्यादा किया जाता है। आप चाहें तो पूरे घर को पेपर की स्टाइलिश कटिंग से सजा सकते हैं। इसके अलावा मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट की पैकिंग में भी आप पेपर डेकोरेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एंट्री गेट पर लगाएं खूबसूरत रेथ

क्रिसमस के मौके पर जब घर की सजावट होती है तो ऐसे में आपको शुरूआत एंट्री गेट से करनी चाहिए। इसके लिए आप रेड कलर की खूबसूरत रेथ को गेट पर लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो खुद भी एक रेथ तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ ऑरनामेंट्स का सहारा भी ले सकते हैं, ताकि क्रिसमस की फील आएं। रेथ पर मैरी क्रिसमस का स्टीकर भी लगाया जा सकता है।

घर को क्रिसमस टच देने के लिए आप मार्केट में मिलने वाले छोटे-छोटे सांता क्लॉज हैंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सांता के साथ हैंगिंग बेल्स, रंग-बिरंगी पॉम-पॉम भी डैकोरेट कर सकते हैं।

फेस्टिव सीजन में अपने घर को एक सॉफ्ट लुक देने के लिए कैंडल जला सकते हैं। आजकल बाजारों में नए-नए डिजाइन की कैंडल उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस थीम पर बेस्ड कैंडल जलाएंगे तो क्रिसमस को ज्यादा बेहतर तरीके से महसूस कर सकेंगे।

घर के साथ-साथ अपनी टेबल को डेकोरेट करना ना भूलें। इसके लिए आप छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री के अलावा फ्लोटिंग कैंडल्स या फ्लावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।